Uncategorized

मंच से उतरकर महापौर रामू ने की दिव्यांगजनों से चर्चा, महापौर के सादगी व अपनेपन से प्रभावित हुए दिव्यांगजन


धमतरी. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 एवं 11 अक्टूबर को धमतरी के आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में निदान-03 शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महापौर रामू रोहरा अतिथि के रुप में उपस्थित रहे है। इस दौरान महापौर ने सादगी व अपनेपन का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरकर दिव्यांगजनों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा की और उन्हें शासन की योजनाओं का पूर्णता: लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। श्री रोहरा के इस आत्मीयता से दिव्यांगजन प्रभावित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!