Uncategorized

गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, विधायक ओंकार साहू ने लिया जलस्तर का जायजा

लगातार बारिश के बीच क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील


धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए बांध के 14 गेट खोले गए हैं। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कल मौके पर पहुंचकर गंगरेल बांध में जलभराव, बढ़ते जलस्तर तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सावधानी ही सुरक्षा है। अनावश्यक रूप से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर जाने से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही ऐसे मार्गों से आवागमन करें। उन्होंने विशेष रूप से पुल-पुलियों एवं रपटों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!