Uncategorized

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला संपन्न

कार्यकर्ताओं को आधुनिक डिजिटल माध्यमों से जोड़ते हुए संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सशक्त बनाना है-रोहिताश मिश्रा

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला धमतरी की महत्वपूर्ण परिचयात्मक सह जिला कार्यसमिति बैठक एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का सफल आयोजन गोविंद सारंग भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय, धमतरी में संपन्न हुआ।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण एवं समृद्धि के लिए निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में जिला किसान मोर्चा द्वारा अब तक किए गए प्रमुख संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने बताया की ग्राम रांवा में जिला स्तरीय बजट किसान जनसंवाद कार्यक्रम, ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित भारत एवं श्रमिक जन चौपाल, राहुल गांधी के देश विरोधी बयान के विरोध में पुतला दहन, कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह में सहभागिता, दलहन एवं तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में किसानों के बीच जनजागरूकता अभियान, भूपेश बघेल के अफीम की खेती संबंधी बयान के विरोध में प्रेस वार्ता एवं प्रदर्शन, गाँव चलो–बस्ती चलो अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किसान कल्याण–बीज से बाजार तक विषयक जनसंपर्क अभियान, जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह किसान सम्मेलन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रचार-प्रसार सहित प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण जैसे अनेक कार्यक्रम शामिल रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत किसानों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक डिजिटल माध्यमों से जोड़ते हुए संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सशक्त बनाना है.बैठक में यह भी कहा गया कि भाजपा किसान मोर्चा, जिला धमतरी संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए किसान हित एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा तथा सशक्त किसान, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य करता रहेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, केंद्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, बिथिका विश्वास, महेंद्र पंडित, राकेश साहू, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी राजेश साहू, सह-प्रभारी मनीष हरित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र चंद्राकर, रघुनंदन साहू, भवानी यादव, नरेश सिन्हा, प्रकल्प संयोजक कृष्णा हिरवानी, जिला महामंत्री अवनेन्द्र साहू एवं देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष जागेंद्र पिंकू साहू, दुलार सिन्हा, चंद्रशेखर अडील, तेज राम साहू, दिलीप पटेल, किशोर साहू, हरिओम साहू, मण्डल अध्यक्ष गण ब्यास नारायण साहू, ईश्वर सोनकर, संजय साहू, योगेश साहू, पवन साहू, दीनबंधु चंद्राकर, गोपी साहू, वेद गंजीर, चोवाराम गंजीर, हेमलाल साहू, संतोष साहू, झानेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!