प्रदेश में सांय-सांय बिजली महंगी हो रही है, आम जनता को 440 वोल्टेज का लग रहा है झटका – लेखराम साहू

धमतरी। कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2026 से बिजली की नई दरें लागू हो रही है राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी नए टैरिफ के तहत घरेलू व्यावसायिक और कृषि श्रेणी के अधिकांश उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल चुकाना होगा नई व्यवस्था के तहत विभिन्न श्रेणियां में प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है इसके साथ ही अग्रिम बिजली बिल भुगतान पर मिलने वाली छुट में कमी और विलंब शुल्क की नई व्यवस्था भी लागू कर दी गई है घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी बिजली दरें मुसीबत का सबसे बड़ा कारण बना है नई टैरिफ के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जीरो से 100 यूनिट तक बिजली की दर 4.10 रुपए से बढ़कर 4.40 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है वहीं 101 से 200 यूनिट तक खपत पर 4. 50 रुपए 200 से 400 यूनिट पर 6 रुपए 400 से 600 यूनिट पर 7 रुपए तथा 600 यूनिट से अधिक खपत होने पर 8.80 प्रति यूनिट की दरें लागू होगी व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है वहीं कृषि पंपों के लिए बिजली 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गई है नई दरों का असर छोटे कारोबारियों दुकानदारों और कृषि कार्य में बिजली का उपयोग करने वाले किसानों पर भी दिखाई देगा नई टैरिफ व्यवस्था में भुगतान संबंधी नियमों में भी बदलाव किया गया है। लेखराम साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विष्णु देव की सरकार से जनता त्रस्त हो गई है किसान के लिए खाद बीज की समस्या फिर स्कूली बच्चों के लिए किताब की समस्या पेंशन वालों को पेंशन की समस्या आम जनता को टेंशन ही टेंशन दे देकर मानसिक रूप से आम जनता को कमजोर बना दिया है जनता जानना चाहती है कि डबल इंजन की सरकार जन समस्या निवारण के लिए बड़े-बड़े शिविर आयोजित कर सुशासन तिहार का नाम दिया जा रहा है और एक तरफ यही डबल इंजन की सरकार समस्या लगातार पैदा कर रही है लोगों को भ्रमित करने के लिए सुशासन तिहार में समस्या निवारण करने का ढोंग रचा जा रहा है।

