विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर नकटी में आवंटित भूमि को परिवर्तित कर नवा रायपुर में उपयुक्त एवं केंद्रीय स्थान पर आवंटित करने का किया आग्रह
विकास तभी सार्थक है, जब वह जनता की सहमति, सुविधा और विश्वास के साथ आगे बढ़े- ओंकार साहू

धमतरी। मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधायक कॉलोनी हेतु पूर्व में ग्राम पंचायत नकटी में आवंटित भूमि को परिवर्तित कर नवा रायपुर में उपयुक्त एवं केंद्रीय स्थान पर आवंटित करने का आग्रह किया है। ग्राम नकटी के सम्मानित ग्रामीणजनों की भावनाओं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धमतरी विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विधायक कॉलोनी के लिए ग्राम नकटी में प्रस्तावित भूमि के स्थान पर किसी अन्य उपयुक्त स्थान, जैसे नवा रायपुर, का चयन किया जाए। ओंकार साहू ने कहा मेरा मानना है कि विकास तभी सार्थक है, जब वह जनता की सहमति, सुविधा और विश्वास के साथ आगे बढ़े। नकटी की जनता की आवाज़ को शासन तक पहुँचाना मेरा कर्तव्य है, और मैं हर परिस्थिति में ग्रामीणजनों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूँ।



