Uncategorized

धर्मनिष्ठ, समाजसेवी प्रमोद भाई शाह का हुआ निधन, इच्छा अनुरुप किया जायेगा पार्थिव देहदान

जरुरतमंद के आंखो की रौशनी लौटाने नेत्र किया जा रहा दान

अंतिम दर्शन हेतु निवास स्थान महालक्ष्मी ग्रीन बी- 4 रत्नबांधा रोड में रखा गया पार्थिव देह


धमतरी। प्रमोद भाई शाह 82 वर्ष का आकस्मिक निधन आज हो गया। उनकी इच्छा के अनुरूप पार्थिव देहदान करने का निर्णय परिवार द्वारा लिया गया। साथ ही उनका नेत्र किसी के आंखो की रौशनी लौटाने दान किया जा रहा है। इसके पश्चात पार्थिव देह को लखनउ मेडिकल कॉलेज को दान किया जायेगा। आज उनका अंतिम दर्शन निवास स्थान महालक्ष्मी ग्रीन बी-4 रत्नबांधा रोड पर शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक रखा गया है। वे मुकेश, पीयूष, गौरेश शाह के पिता व प्रयंक, अनंत व दिव्य के दादा थे।
उल्लेखनीय है कि प्रमोद भाई शाह धर्म निष्ठ थे। उनकी दिनचर्या में प्रतिदिन मंदिर जाना, पूजा पाठ व ईश्वर की आराधना शामिल रहा। वे समाजसेवी सरल, मृदुभाषी व्यक्ति के धनी थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। उन्होने देहदान की इच्छा परिवार जनों के समक्ष जाहिर की थी जिस पर परिजनों ने उनकी इच्छा का सम्मान रखा। साथ ही उन्होने देहदान कर समाज को प्रेरणा दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!