Uncategorized

संत गुरु घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर हटकेशर वार्ड में आयोजित हुआ पंथी नृत्य कार्यक्रम

महापौर रामू रोहरा रहे मुख्यातिथि, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश युवा प्रमुख दीपक ठाकुर ने की अध्यक्षता


धमतरी। संत गुरु घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर पंथी नृत्य कार्यक्रम हटकेशर वार्ड में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि हेमराज सोनी गौ सेवा जिला अध्यक्ष एवं लक्ष्मण पहलवान, भरत देवांगन, संतोष, लालबगीचा की वार्ड पार्षद श्रीमती हिमानी साहू, शुभम केशवानी, जतिन देवांगन, अविनाश दूबे, कोमल संभाकर, आयुष दीवान का स्वागत वार्ड वासियों द्वारा किया गया, आयोजन कर्ता समिति मे सूरज गहरवार, जोशी जी एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की महत्वपूर्ण जवाबदारी रही। वार्ड वासियों ने महापौर से 10 लाख रुपए के कार्य हेतु निवेदन किया जिस पर महापौर ने आश्वासन वार्ड वासियों को दिया। महापौर ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के चमत्कार का वर्णन किया और उनकी शक्तियों से समाज को परिचित कराया। हेमराज सोनी ने बाबा के धाम का महत्व बताया। कोमल संभाकर ने समाज को बाबा जी के विचारों पर चलने का आग्रह किया। दीपक सिंह ठाकुर ने समाज से कहा बाबा जी कहते हैं कि सत्य ही ईश्वर है, और सभी मनुष्य एक सामान है, सतनाम और सनातन एक ही है जिसका न कोई आदि है न अंत सदैव सत्य के मार्ग पर चलो, सदैव समाज के कल्याण में लगे रहे। मनुष्य के साथ ही साथ सृष्टि के सभी पशु, पक्षी, वनस्पति से भी प्रेम करो। बाबा जी कहते हैं अपने सत्य सनातन सतनाम धर्म का पालन करो और बुराइयों से दूर रहो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!