Uncategorized

भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने जिले की बीएलओ श्रीमती शांति यादव को उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने कमार जनजाति के नये मतदाताओं को सौंपा मतदाता परिचय पत्र

कलेक्टर श्री रघुवंशी सहित अन्य अधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी-. विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर प्रदेश में की जा रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी लेने भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री राजीव कुमार छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते दिन आयोजित कार्यक्रम मतदाता महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया, जिसमें धमतरी जिले की बीएलओ श्रीमती शांति यादव मतदान केंद्र क्रमांक 45, विधानसभा सिहावा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। वहीं ग्राम परसाबुडा के 3 कमार जनजाति के मतदाताओं को मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता परिचय पत्र वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शांति यादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 के मतदान केन्द्र क्रमांक 45 धौराभांठा के बीएलओ की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी थी। मतदाता सूची का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। श्रीमती शांति यादव को मिले इस सम्मान के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर प्राप्त होने वाले ऐसे सम्मान से निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने वाले अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!