Uncategorized

जयंती पर साहू समाज द्वारा की गई भक्त माता कर्मा की महाआरती


धमतरी. भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव साहू समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. जिसके तहत कल भव्य बाइक रैली निकाली गई। वहीं सुबह विविध धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह गोकुलपुर वार्ड स्थित भक्त माता कर्मा चौक में स्थित मां कर्मा की प्रतिमा पर माल्र्यापण व दीप प्रज्वलित कर महाआरती की गई। इस दौरान सभी के मंगलकामना समाजजनों ने की। महाआरती के दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, रंजना साहू, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, साहू समाज जिलाध्यक्ष गणेशराम साहू, पवन गजपाल, डा. एनपी गुप्ता, अमृत साहू, नरेन्द्र साहू, हिरेन्द्र साहू, विजय साहू, रामदयाल साहू, चितरंजन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, मनीषा साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, चिरौंजी साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!