Uncategorized

पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के श्याम विहार, मैत्री विहार व शांति कॉलोनी चौक में होगा विद्युत पोल स्थापना कार्य

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत वार्ड में विद्युत व्यवस्था होगी और बेहतर


धमतरी। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत धमतरी नगर निगम को बड़ी सौगात मिली है। योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में विद्युत सुधार कार्यों के लिए 2 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि कार्य स्वीकृत की गई है। जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डो में विद्युत पोल स्थापना कार्य किया जा रहा है। आज शहर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में विभिन्न स्थानों पर नया विद्युत पोल स्थापना कार्य प्रारंभ हुआ। पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत श्याम विहार कॉलोनी, मैत्री विहार कॉलोनी, शांति कॉलोनी चौक में विद्युत पोल स्थापना कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज हुई है। जिससे वार्डवासियों में हर्ष है।
मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए जुटे है पार्षद कुशल लोढ़ा, जताया महापौर रामू रोहरा का आभार

उल्लेखनीय है कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्ही प्रयासों के तहत वार्ड में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था एवं विद्युतीकरण हेतु प्रयास किया जा रहा था जिसके तहत मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 2 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि कार्य स्वीकृति मिली है। जिसमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में भी विभिन्न स्थानों पर कार्य हो रहे है। उक्त कार्यो के लिए पार्षद कुशल लोढ़ा ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री लोढ़ा ने कहा कि महापौर श्री रोहरा लगातार शहरवासियों को विकास की सौगात दिलाने में सफल हो रहे है। उक्त योजना के अंतर्गत शहर के सभी 40 वार्डों में आवश्यकतानुसार विद्युत पोल शिफ्टिंग, नए पोल की स्थापना तथा पुराने एवं क्षतिग्रस्त केबल वायर बदलने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित होगी। मजबूत विद्युत अधोसंरचना से नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!