Uncategorized

बोल बम सेवा समिति द्वारा 70 वे लावारिश लाश के रूप मे किया गया सड़क दुर्घटना में क्षत विक्षिप्त अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार


मूलचन्द सिन्हा
कुरुद आज बोल बम सेवा समिति कुरूद द्वारा एनएच 30 हाइवे श्रीराम टाऊन के पास सड़क दुर्घटना में क्षत विक्षत महिला के शव को कुरूद के हिन्दु मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कुरूद थाना की अनुमति एवं पुलिस स्टाप की मौजूदगी में किया गया.अज्ञात महिला लगभग 50 से 55 वर्ष को बोल बम सेवा समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, बोल बम सेवा समिति का यह 70 वाँ लावारिश शव है जिसे सद्गति प्रदान किया गया .सद्गति देने वालों में समिति के उपाध्यक्ष नंद आमदे, सह सचिव कमल शर्मा, बोल बम सेवा समिति के सदस्यों में खेमराज सिन्हा, मनोज चन्द्राकर, कृष्णा ढीमर, सीताराम, रवि यादव, अमित कुमार सहित पुलिस टीम मे प्रधान आरक्षक राजेश चन्द्राकर, आरक्षक संतोष ध्रुव, अनिल खुटारे, संध्या निर्मलकर शामिल रहे एवं उनकी उपस्थिति में अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ.अज्ञात महिला के अंतिम यात्रा मे भागीदार बनने के लिए भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरुद ने सम्मिलित संस्था के सदस्यों का कृतज्ञता व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!