Uncategorized

देवतुल्य कार्यकर्ता भाजपा की ताकत : रंजना साहू

रावनगुड़ा एवं धौराभाठा में पूर्व विधायक रंजना साहू ने ली बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

धमतरी- आगामी 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा सदस्य का चुनाव होने वाला है, इसी कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ग्राम रावनगुड़ा बूथ क्रमांक 34 एवं धौराभाठा बूथ क्रमांक 35 में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का बैठक लिए। जिस पर आगामी चुनाव के में महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को विजय श्री दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा किए, अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर चलकर अपने बूथ को मजबूत बनाने की बात कहते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आगे बढ़े हैं और प्रधानमंत्री बनकर सशक्त हस्ताक्षर बने, भारतीय जनता पार्टी की जीत का कारण सिर्फ देवतुल्य कर्मठ कार्यकर्ता है, जिनके योगदान से चुनाव लड़ते हैं देवतुल्य कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कार्यकर्ता प्रतिदिन 10-10 घरों पर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताएं तो निश्चित ही आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होगा।बूथ स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष कोमल साहू,गुलाब राम साहू, लोचन साह, गोवर्धन साहू, बिहारी साहू, ओमप्रकाश साहू, दिनेश साहू, राजूराम साहू, कमलकांत साहू गोलू पटेल, किरण सिन्हा,बूथ अध्यक्ष छबिलाल साहू, दानी राम साहू, लोकेश साहू, संजय साहू, तारण साहू, अभय राम साहू, सियाराम साहू, तोरण साहू, तेजराम महिपाल, तनेश्वर साहू, जनक राम साहू, गजानंद साहू, कोमल साहू, लालजी साहू, भोला साहू, ग्वाल सिंह साहू, चंद्रशेखर ध्रुव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!