Uncategorized

धमतरी जिला की 3 बालिकाओं का छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ जोन टीम में चयन

सकुश गुप्ता सहसचिव धमतरी जिला क्रिकेट संघ ने बताया कि छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी में धमतरी जिले के 3 बालिकाओं का तीन विभिन्न जोन की टीम में चयन हुआ है ।
ज्ञात होवे कि छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा प्रतिवर्ष छत्तीसगढ राज्य में बालिका/महिलाओ के मध्य डयूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । उसी श्रृंखला में अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल 2026 से दुर्ग में किया जा रहा है । अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी के ईस्ट जोन में चंचल साहू, नार्थ जोन में वर्षा साहू तथा साऊथ जोन में बबिता हिरवानी का चयन हुआ है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने धमतरी जिला की अनेक बालिकाओं में चयन प्रक्रिया में भाग लिया था । श्रेष्ठ प्रर्दशन की वजह इन तीनों बालिकाओं का चयन हुआ है । यह सभी बालिकाऐं धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर में कोच श्रीमती अनुप्रिया शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं । धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में दिनांक 1 अप्रेल से डयूज बॉल क्रिकेट समर केम्प का आयोजन किया गया है । उक्त समर केम्प में धमतरी जिले के लगभग 100 से अधिक 09 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाऐं लाभ ले रहे हैं । समर केम्प श्री अजय बाबर एवं सकुश गुप्ता के सानिध्य में तथा कोचद्वय श्रीमती अनुप्रिया शर्मा एवं सजल चंद्राकर के मार्गदर्शन में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!