Uncategorized

जिला जेल धमतरी में दो दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन


धमतरी। जिला आयुर्वेद अधिकारी धमतरी के आदेशानुसार डॉ. रेवती नेताम, योग चिकित्सक, आयुष योगा वेलनेस सेन्टर के सहयोगी कुमारी सृष्टि मगर योग प्रशिक्षक धमतरी द्वारा जिला जेल धमतरी में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जेल में परिरूद्ध 255 बंदियों को योग कराकर योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये गये। योग शिविर में जेल में पदस्थ नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, सत्यनारायण साहू प्रहरी, निरंजन रात्रे प्रहरी, रिपुसुदन निषाद प्रहरी, एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!