Uncategorized

उत्तर प्रदेश के 17 वर्षीय युवक की रुद्री बैराज में डूबने से मौत

धमतरी। रुद्री बैराज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान समीर उर्फ मतलूब रिज़वी (उम्र लगभग 17 वर्ष), निवासी ग्राम पाली, तहसील शाहेवजपुर, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कल युवक अपने साथियों के साथ बैराज में नहाने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।
साथ गए युवकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के कुछ समय बाद युवक की तलाश की गई, जिसमें उसकी बॉडी उसी स्थान से कुछ दूरी पर बरामद हुई, जहां वह नहा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान एवं प्रियांश साहू मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!