Uncategorized

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और जाम फ्री यातायात है प्राथमिकता – डीएसपी रुपेश कुमार

नए ट्रैफिक डीएसपी ने लिया चार्ज, हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान बताई प्राथमिकताएं

कहा स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर व आम जनता के सहयोग से किया जायेगा बेहतर यातायात हेतु प्रयास

धमतरी। यातायात शाखा में ट्रैफिक डीएसपी रुपेश कुमार ने चार्ज ले लिए है। चार्ज लेने के साथ ही यातायात को सुरक्षित व सुगम बनाने की दिशा में एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्य शुरु कर चुके है।
चर्चा के दौरान डीएसपी रुपेश कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं बताते कहा कि सड़क दुर्घटनाओं व उनमें मौतो के आंकड़ो में कमी लाना व जाम फ्री यातायात व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अतिरिक्त आम जनता , व्यापारियों व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बेहतर यातायात की दिशा में कार्य किये जायेंगे। नगर निगम सहित अन्य विभागों से बेहतर समन्वय बनाकर सुगम सुरक्षित यातायात की दिशा में लगातार प्रयास किये जाएंगे। शहर वासियों, व्यापारियों से मिले सुझावों, शिकायतों पर अमल करते हुए यातायात में सुधार के प्रयास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि धमतरी शहर स्टेट व नेशनल हार्ईवे के किनारे स्थित है। शहर की दशकों पुरानी बसाहट है सड़के सकरी है। बीते कुछ सालो में शहर की आबादी व वाहनों की संख्या व व्यापार में काफी इजाफा हुआ है। जिससे यातायात जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। यातायात में नये ट्रैफिक डीएसपी के समक्ष सुगम व सुरक्षित यातायात बड़ी चुनौती होगी। बता दे कि ट्रैफिक डीएसपी इसके पूर्व कोण्डागांव में एसडीओपी व रायपुर में भी पदस्थ रहे है।
सुगम सुरक्षित यातायात हेतु जागरुकता व सभी का सहयोग है आवश्यक
यातायात डीएसपी रुपेश कुमार ने कहा कि आमजनो से अपील है कि नाबलिकों को वाहन न दे, शराब पीकर वाहन न चलाए, सीट बेल्ट व हेलमेट अनिवार्य रुप से लगाए, ओवर स्पीड़ से वाहन न चलाये, वाहन चालन के दौरान अपर – डीपर लाईट का उपयोग करे। यातायात नियमो का पालन करे यातायात पुलिस को सहयोग करे। यातायात पुलिस लगातार सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रही है। लेकिन सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए सभी का सहयोग व जागरुकता अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!