पोटाश बम से जंगली सुअर के अवैध शिकार मामलेमें 2 आरोपी और गिरफ्तार

धमतरी।उदती-सीतानदी टाईगर रिजर्व सीतानदी अभ्यारण परिक्षेत्र रिसगाव के अतर्गत छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा आरक्षित वनक्षेत्र कक्ष कमांक 254-255 चिखलापानी नामक स्थान में जंगली सुअर के अवैध शिकार से संबंधित वन अपराध प्रकरण कमांक 70/22 29.09.2026 के वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की शेड्यूल-II के सरल क्रमांक 23 में दर्ज वन्यप्राणी जंगली सुअर एक (नर) को विस्फोटक पदार्थ पोटाश बम से जंगली सुअर का अवैध शिकार मामले में संलिप्त 2 और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इसके पूर्व नरसिंग 50 वर्ष, मानसिंग 22 वर्ष, देवानंद उर्फ लैला49 वर्ष, शेषमल 38 वर्ष, निवासी ग्राम-खिलौली, थाना-कुदई, तहसील-रायघर, जिला-नबरंगपुर (ओडिसा राज्य) एवं विस्फोटक पदार्थ पोटाश बग राप्लायर भारत पिता रागजी राठौर साकिन कोरहोबेड़ा थाना विश्रामपुरी, तहसील विश्रामपुरी, जिला कोण्डागांव (छ०ग०) के घर सर्च वारंट तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मौके से बरामद की गई थी, जिनके विरूध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-2 (1), 20, 9, 27, 29, 31, 32, 39, (1), (क), (ख), 49 (ख) 50, 50 (स), 51, 52 के तहत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय नगरी जिला-धमतरी के न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल धमतरी दाखिला कराया गया था।अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय नगरी से पूछताछ हेतु अनुमति प्राप्त होने पर वरूण जैन उपनिदेशक, उदंती सीतानदी टाईगर गरियाबंद, बालगोंविद साहू उप वनसंरक्षक सहायक संचालक सीतानदी (नगरी), गोपाल सिंह कश्यप स.सं.व. सहायक संचालक उदंती एवं नोडल अधिकारी एंटीपोचिंग स्क्वार्ड टीम उपनिदेशक, उदंती सीतानदी टाईगर गरियाबंद, चंद्रबली ध्रुव वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी रिसगाव, चंद्रभान साहू वनपाल अनुसधान/विवेचना अधिकारी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व एकावारी द्वारा 5 नवंबर को जिला जेल धमतरी में सभी आरोपियों से विशेष पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले थे। उक्त प्रकरण में आरोपियो द्वारा पोटाश बम बनाकर बेचने वाले सप्लायर भारत पिता रामजी राठौर साकिन कोरहोबेडा थाना-विश्रामपुरी, तहसील-विश्रामपुरी, जिला-कोण्डागांव द्वारा बम बनाने लेन-देन करने वाले अपने साथियों का नामजद बयान दर्ज कराया गया उनके आधार पर संलिप्त आरोपी जोहरू नेताम पिता सुकाल जाति गोंड़ उम्र 40 वर्ष, साकिन कोरहोबेड़ा थाना-विश्रामपुरी जिला कोंडागांव एवं मनकलाल पिता गोर्वधन मरकाम उम्र 37 वर्ष ग्राम मुकुंदपुर, थाना सिहावा, जिला-धमतरी को 17 नवंबर को पूछताछ के लिए उनके गृहग्रामों से गिरफ्तार कर परिक्षेत्र कार्यालय रिसगांव मुख्यालय सांकरा लाया गया था, पूछताछ के दौरान विस्फोटक पदार्थ (पोटाश बम) का लेनदेन करने संदिग्ध पदार्थों की हेराफेरी तस्सकरी करने एवं वन्यप्राणी जंगली सुअर का अवैध शिकार करने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्ययवहार न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेज दिया गया। उक्त दोनों आरोपियों की जमानत याचिका 20 नवम्बर को न्यायालय ने निरस्त कर दिया।
