Uncategorized

जिले में अब तक 438.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

धमतरी। जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 438.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में आज 26.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इसमें धमतरी तहसील में 31.1 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 17.6 मिलीमीटर, मगरलोड में 15.5, नगरी में 21.8, भखारा में 53.6, कुकरेल में 21 मिलीमीटर और बेलरगांव तहसील में 25.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!