Uncategorized

देव उठनी एकादशी पर माँ तेलीनसती भवन में शौचालय निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, सौंदर्यीकरण का भी मिला आश्वासन

मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की माँ तेलीनसती प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग देने की घोषणा

देव उठनी एकादशी के पावन पर्व पर शुक्रवार शाम 5 बजे माँ तेलीनसती भवन परिसर में जिला साहू संघ के व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर श्री सार्वा ने माँ तेलीनसती प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज जब एकता के साथ आगे बढ़ता है तो विकास के काम अपने आप पूरे होते हैं। उन्होंने व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा की गई इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर सहयोग दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।कार्यक्रम में जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू कोषाध्यक्ष संत राम साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सीमांत साहू, सह संयोजक अमृत साहू, निर्मल साहू, उमेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ गजानंद साहू, प्रचार सचिव नंद कुमार साहू, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, कृष्ण साहू, सरपंच पप्पू सिन्हा, उप सरपंच सोमनाथ साहू, वार्ड पंच शिव रती देश लहरें, पन्ना साहू, वरिष्ठ रिखिराम साहू, समाज सेवक ईश्वर साहू , महिला प्रकोष्ठ ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती गौतम बाई साहू, पूर्व सरपंच माखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।अंत में व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से सभी अतिथियों व सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!