हटकेश्वर की तीन दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुईं निगम एमआईसी मेंबर श्रीमती हिमानी भागवत साहू

हटकेश्वर वार्ड में आयोजित तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा में पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी श्रीमती हिमानी भागवत साहू जी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य कथावाचक कामता शरण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रभु श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
श्रीमती साहू जी ने श्री मारुति सेवा समिति, आयोजन समिति, माता-बहनों एवं समस्त वार्डवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हटकेश्वर वार्ड सदैव धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अपनी विशेष पहचान रखता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता एवं धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।
चक्रवाती मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी के सहयोग, समर्पण एवं उत्साह से श्रीराम कथा का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले समस्त आयोजकों, समिति सदस्यों एवं वार्डवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
*

