Uncategorized

किसान के दुख में साथ खड़ी हुई भाजपा, रंजना साहू ने खेत में उतरकर देखा नुकसान, कहा – सरकार किसानों के साथ है

धमतरी -: अकवान चक्रवात के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने प्रदेश के किसानों की मेहनत पर गहरी चोट पहुंचाई है। खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है, कई स्थानों पर फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसान गहरी चिंता में हैं।
किसानों की इसी चिंता को साझा करने और उनकी फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू गांव-गांव पहुंच रही हैं। उन्होंने खेतों में जाकर किसानों से मुलाकात की, फसलों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान रंजना साहू ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार किसानों के साथ पूरी तन्मयता और दिल से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि फसल को हुई क्षति का प्रॉपर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के आधार पर पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की क्षति में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी प्रभावित किसान शासन की मदद से वंचित न रहे। इसलिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ है, अन्नदाता के दुख में भाजपा पूरी तरह से उसके साथ है। संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन दोनों किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
इस दौरान उनके साथ पूर्व सरपंच उमेश साहू, मीलूराम साहू, अंकालू साहू, इंद्रा साहू, यशवंत साहू, हेमंत साहू, कैलाश मेश्राम, भोला साहू, पुरुषोत्तम साहू, हेमंत पाले सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!