Uncategorized

भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त काम करने वाली संस्थाएं ठप, कर्मचारी हड़ताल पर और सरकार मौन : लेखराम साहू


धमतरी। माना तूता धरना स्थल एवं विभिन्न जिलों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की बहनों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने कांग्रेस नेता एवं कुरूद के पूर्व विधायक तथा राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्री लेख राम साहू पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत बहनों की समस्याएं सुनीं और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। श्री साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं कोरोना महामारी से लेकर कुपोषण उन्मूलन, चुनाव कार्य और महतारी वंदन योजना तक शासन की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करती रही हैं, लेकिन आज उन्हें अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पटवारी संघ एवं राजस्व संघ के कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे आम जनता के शासकीय एवं राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि जब पटवारी और राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं, तो प्रभावित किसानों की फसलों का निरीक्षण और नुकसान का सर्वे कौन करेगा? किसानों को मुआवजा दिलाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? सरकार नहीं चाहता कि किसानों को सही समय उचित मुआवजा मिले इसलिए भाजपा सरकार समय को टाल रहा है। लेख राम साहू ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं और आम जनता सरकारी कामकाज के लिए परेशान है। इसके बावजूद सरकार मौन है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!