Uncategorized

होटल ढाबो की लगातार हो रही जांच : दो ढाबे बिना लाईसेंस हो रहे थे संचालित, नोटिस जारी

खाद्य पदार्थो में मिलावट, स्वच्छता, लाईसेंस सहित अन्य नियमों के पालन के प्रति बरती जा रही गंभीरता

धमतरी। धमतरी जिले में लगातार खाद्य सामाग्रियों की गुणवत्ता के साथ ही होटल ढाबो में ग्राहकों को परोसे जाने वाली खाद्य सामाग्री की क्वालिटी, स्वच्छता व नियमों के पालन के प्रति लगातार गंभीरता बरती जा रही है। वर्तमान में अभियान चलाकर खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है।
बता दे कि 16 नवम्बर से खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान चलाया ज रहा है। जिसके तहत 30 नवम्बर तक यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान लगातार होटल ढाबो का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान विभाग को कुरुद स्थित संगवारी ढाबा व धमतरी रायपुर रोड स्थित नवीन ढाबा में लाईसेंस नहीं दिखाया जा सका। जिसके पश्चात विभाग द्वारा दोनो ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जवाब के पश्चात आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि अभियान के तहत विशेष सघन निरीक्षण व प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
ज्यादातर स्थानों में स्वच्छता पर नहीं दिया जा रहा ध्यान, विभाग कर रहा निर्देशित
खाद्य निरीक्षक फनेश्वर पिथौरा ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर होटल ढाबों की चेकिंग की जा रही है। अनेक स्थानों पर स्वच्छता मानकों का पूर्णत: पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे होटल ढाबा संचालको को स्वच्छता नियमों का पालन करने सख्त निर्देश दिये जा रहे है। वहीं जांच में खाद्य पदार्थो में मिलावट नहीं मिली है। फिर भी खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा गंभीरता जन स्वास्थ्य के मद्देनजर बरती जा रही है।
कई सैम्पलों के मिले रिपोर्ट, परीक्षण में हुए पास
खाद्य निरीक्षक फनेश्वर पिथौरा ने बताया कि खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर होटल ढाबो व अन्य प्रतिष्ठानों जांच कर खाद्य पदार्थो के सैम्पल जांच हेतु लिये जाते है जिन्हें रायपुर खाद्य परीक्षण कार्यालय भेजा जाता है। जहां से अन्य अनुबंधित लैब में भी परीक्षण हेतु भेजा जाता है। पिछले कुछ समय में भेजे गए गई खाद्य पदार्थो के रिपोर्ट मिले है। जो कि जांच में पास हुए है। जबकि कुछ सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!