Uncategorized

पोटियाडीह व कुकरेल के दुकानों में चोरी के आरोप में दो नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

सायबर सेल, अर्जुनी व केरेगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

धमतरी। 12 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में ग्राम पोटियाडीह के नवीन काम्पलेक्स के दुकान नंबर 1, 5 एवं 6 में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानों के शटर का सेंटर लॉक काटकर अंदर प्रवेश कर हार्डवेयर एवं डेलीनीड्स सामग्री एवं नगदी रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। सायबर सेल तकनीकी एवं थाना अर्जुनी तथा केरेगांव की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों से पूछताछ किया गया जिन्होने बताया कि रात्रि में रामकुमार ध्रुव अपचारी विधि से संघर्षरत बालक के मोटर सायकल में बैठकर ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के नवनिर्मित काम्पलेक्स के दुकानों में शटर के सेंटर लॉक तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया। उसी क्रम में 5-6 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में थाना केरेगांव क्षेत्रान्तर्गत के धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस. के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम कुकरेल के थानू किराना दुकान एवं सांई गणेश मेडिकल स्टोर्स में भी चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी रामकुमार ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही 2 अपचारी विधि से संघर्षरत् बालकों को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। आरोपियों से नगदी रकम 5000, एक तेल टिना, बीड़ी, बिस्किट, चायपत्ती, आरीब्लेड एवं हार्डवयेर सामग्री, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं लोहे का रॉड जप्त किया गया है। उक्त आरोपियों को पकडऩे में थाना अर्जुनी एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रआर देवेन्द्र राजपूत, लोकेश नेताम, आर. आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू एवं थाना अर्जुनी से उनि कपिश्वर पुष्कर, सउनि राजेन्द्र सोरी, उत्तम निषाद, आरक्षक राजेश साहू, खेमू हिरवानी एवं थाना केरेगांव टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!