Uncategorized

धीवर समाज ने महापौर रामू रोहरा से की ज्योत भवन निर्माण व पेवर ब्लॉक हेतु 25 लाख की मांग

धमतरी- महिमासागर वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर धीवर समाज धमतरी द्वारा महापौर रामू जगदीश रोहरा से राशि प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की सम्पूर्ण व्यवस्था वर्षों से धीवर समाज द्वारा संचालित की जा रही है, जहां नगरवासियों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
विशेष रूप से नवरात्रि पर्व के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित की जाती है, लेकिन व्यवस्थित ज्योत कक्ष के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न समाजों द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे यहां आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए धीवर समाज ने महापौर रामू रोहरा से ज्योत भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा खुले प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 5 लाख रुपए, कुल 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की मांग की है।इस अवसर पर महापौर रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि नगर के धार्मिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा, शीतला माता मंदिर केवल एक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। धीवर समाज द्वारा रखी गई मांग पूरी तरह से जनहित से जुड़ी है, जिस पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।महापौर ने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों के अनुसार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर परिसर का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!