Uncategorized

नगरी पुलिस ने चार सटोरियों पर की कार्यवाही,12500 नगद व सट्टा पट्टी जब्त

थाना प्रभारी नगरी द्वारा चार अलग-अलग जगहों पर चार सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते नगरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है.आरोपी रिजवान खान पिता रियाज खान 25 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 चुरियारा पारा मस्जिद के पास नगरी द्वारा
दैनिक बाजार नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाआ जा रहा था जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 3700 एवं पुराने इस्तेमाली वीवो कंपनी का नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000 रुपए जुमला रकम 8700रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया.आरोपी राजकुमार सेन पिता फिरंता सेन 57 वर्ष राइसमिल पारा वार्ड क्रमांक 8 नगरी द्वारा बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 610 एवं एक नग कीपैड मोबाइल आइटेल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल कीमती 1200रुपए जुमला रकम 1810रुपये जप्त किया गया.मोहम्मद हकीम पिता तार मोहम्मद 50 वर्ष बंधापारा नगरी द्वारा आम जगह बंधापारा छिपली जाने वाली सड़क मोड किनारे नगरी के पास सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 7500 एवं पुराने इस्तेमाल सैमसंग कंपनी का का मोबाइल कीमती 4000 रुपए जुमला रकम 11500 रुपये जप्त किया गया.आरोपी खेमचंद पटेल पिता स्वर्गीय काशीराम पटेल 60 वर्ष वार्ड क्रमांक 4 नगरी द्वारा दैनिक बाजार नगरी के आम जगह पर सट्टा खेलाया जा रहा था जिसके पास से एक नग सट्टा पट्टी एक नग डॉट पेन नगदी रकम 690 एवं पुराने इस्तेमाल रेडमी मॉडल 9 नीला रंग का मोबाइल कीमती 5000रुपए जुमला रकम 5690 रुपये जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।चारों सटोरिये से-: एक सटोरियों से नगद 3700 रूपये,एवं दुसरे सटोरियों से 610रूपये तीसरे सटोरिये से 7500रूपये एवं चौथे सटोरिये से 690रुपये कुल 12500 रूपये एवं 4 नग मोबाईल 4 नग सट्टा पट्टी जब्त कर चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना नगरी में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
एवं चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.शरद ताम्रकार, उनि.इंदल साहू, सउनि.चंद्रशेखर गेड़ाम,मोहन निषाद,श्रीराम पटेल, आरक्षक रेखराम बंजारे, केशव राम पटेल, दुर्गेश ध्रुव, धर्मेंद्र बघेल,योगेश साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!