Uncategorized

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोपी गिरफ्तार

केरेगांव पुलिस की तत्परता पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज

थाना केरेगांव क्षेत्र की एक पीड़िता ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि प्रायवेट काम के सिलसिले में कांटा कुर्रीडीह में आने जाने के दौरान आरोपी से मुलाकात एवं जान पहचान हुई थी,इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया को तलाकशुदा जानते हुए,उसका फायदा उठाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे,जिससे प्रार्थिया 7 माह कि गर्भवती हो गई,आरोपी से जब शादी के लिए बोली तो शादी करने के लिए मना कर दिया। आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच के दौरान आरोपी वेदराम मंडावी पिता स्व. शांताराम मंडावी 33 वर्ष निवासी ग्राम जरहाखार कांटाकुरीडीह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!