भखारा मे गणेशोत्सव विसर्जन झांकी उत्सव हर्षोल्लास और शांति पूर्ण माहौल मे हुआ सम्पन्न
मुख्य अतिथि नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नगर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को दी बधाई

अटल चौक पर जनप्रतिनिधियों ने समिति के सदस्यों को दिया प्रतीक चिन्ह
भखारा-भखारा भठेली नगर में श्री गणेश विसर्जन झाँकी उत्सव नगर के हृदय स्थल अटल चौक भखारा में संपन्न हुआ.भखारा मे नयनाभिराम झाकियां लगभग एक दर्जन संख्या में आकर्षण का केंद्र रहा, इस अवसर पर कुरूद के समस्त गणेश समिति के आयोजक साथियो और नगर-क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस पुण्य अवसर के लिए बधाई दिये.गणपति भगवान-भोलेनाथ के आशीर्वाद से इस बार निर्विघ्न शांतिमय वातावरण में सौहार्द के साथ बप्पा का विसर्जन कार्यक्रम प्रशासन और समितियों के सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ.स्वागत मंच के मुख्य अतिथि नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने इस पुण्य अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दिये।गणेश समिति के सदस्यों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु साहू परदेसी राम कंवर,भूपेंद्र यादव, मयंक जैन, छबिलाल निर्मलकर, दीनानाथ साहू,झम्मन साहू, चूड़ामणि साहू, जितेंद्र साहू, हितेंद्र साहू, डोमेन्द्र गैंगबेल, चक्र सुदर्शन चंदेल आदि सहित जनप्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।भखारा में विराजित सभी गणेश समितियां के सदस्य गणों ने नगर पंचायत के इस नई पहल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी समितियां को नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग पर अटल चौक में मंच के ऊपर उपस्थित रहकर सबका स्वागत किया,साथ ही प्रतीक चिन्ह से सबको सम्मानित किया।इस बीच भक्त गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ, डीजे और धुमाल की धुन में थिरकते रहे। रविवार सुबह पिपराही तालाब में विसजर्न किया गया। झांकी और विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास दलबल के साथ डटे रहे। यातायात को सामान्य बनाये रखने झांकी को वन वे लाईन से गुजरने दिया गया। झांकी के आगे पीछे तक पैदल घूमकर वाहनों को सुरक्षित निकालते रहे जिससे झांकी निकालने वाली समिति के सदस्यों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ा।

