Uncategorized

सोरिद वार्ड के दुकान-मकान में चोरी, नगदी सहित जेवरात पार


धमतरी। बीते रात सोरिद वार्ड में दुकान-मकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई, जिससे वार्डवासी दहशत में आ गए है। चोरी के बाद वार्डवासियों ने वार्ड में पुलिस की रात्रि गश्त को पुख्ता करने की मांग की है।
बता दे कि घटना सोरिद वार्ड के साहू बंगला के पीछे मगेन्द्र परिवार का मकान है। मकान और दुकान एक ही परिसर में है। शनिवार 14 मार्च को मगेन्द्र परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी में बाहर गये थे, जिसकी जानकारी चोर को लग गया था। चोर एक से अधिक संख्या में होने की आशंका जताई गई है, क्योकि चोर मकान के मेन गेट से अंदर घुसे है और अंगर से लाईट का मेन स्वीच बंद कर दिया। मेन स्वीच बंद होने से कैमरा भी बंद हो गया था। चोरो ने इतमीनान से चोरी कर दुकान से नगदी रकम और मकान के आलमारी से नगद लगभग एक लाख एवं सोने-चांदी की जेवरात पार कर दिया। मगेन्द्र परिवार जब रविवार सुबह घर पहुंचे तो उन्हे मकान में चोरी होने की घटना का पता लगा। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। फिलहाल चोर का कोई सुराग तो नहीं मिला लेकिन चोर स्थानीय जानकार व्यक्ति होने की आंशका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!