Uncategorized

जिले के 13 केन्द्रो मे हुई प्री-बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, हजारों परीक्षार्थियों ने दिलाई परीक्षा


धमतरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित प्री-बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन आज पूर्वान्ह 10 बजे से 12:15 बजे तक किया गया. बता दे कि जिले के 13 परीक्षा केन्द्रो सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी, नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईमाता मंदिर परिसर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक, नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एम.आर.डी. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बठेना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल हटकेश्वर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल सोरिद नगर, गोकुलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सोरम, नूतन हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल मराठापारा तथा मेनोनाइट हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल रत्नाबांधा चौक सहित अन्य केन्द्र मे परीक्षा हुई । जहां हजारों परीक्षार्थियों मे परीक्षा दिलाई.इसके पूर्व सभी परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा. व्यापम के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!