प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दंतेश्वरी मंदिर सांकरा में विशेष पूजा-अर्चना

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रवि दुबे, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, भाजपा नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा सहित गिरवर भण्डारी, हेमलता साहू, सत्ती मरकाम, रंजना साहू, अमेश ध्रुव, जन्मेजय साहू, पवन साहू, साधु राम साहू, महेश साहू, पारस साहू, बोधन साहू, रामदास मानिकपुरी, भूषण साहू एवं जनक राम साहू उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण, विकास और सुशासन के लिए समर्पित बताते हुए उनके नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

