Uncategorized

बच्चों के सुरक्षित भविष्य का आधार है आंगनबाड़ी केंद्र: मोनिका देवांगन


धमतरी। अछोटा सेक्टर के ग्राम मुड़पार के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती मोनिका देवांगन ने केंद्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों को दिए जा रहे प्राथमिक शिक्षा, सुपोषण आहार एवं विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी ली । इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन में सेक्टर के सुपरवाइजर को आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष ध्यान देने एवं बच्चों के माता-पिता से सतत संपर्क में रहने आदेशित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के भविष्य की नीव को मजबूत करती है गर्भकाल से लेकर प्राथमिक शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य एवं संस्कार देने का दायित्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!