Uncategorized

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास के लिए कटिबध्द-रामू रोहरा

निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन में बतौर अतिथि शामिल हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री

धमतरी। समीपस्थ ग्राम बागतराई में आयोजित भूमिपूजन व लोकापर्ण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री रोहरा ने निर्माण कार्यों के लिए ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए भोपाल तक दौड लगानी पड़ती थी। तात्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदशिर्ता के चलते छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। 2003 से लेकर 2018 तक प्रदेशवासियों ने भाजपाप्रदेश पर भरोसा जताया जिसका परिणाम यह रहा कि छत्तीसगढ़ राज्य से पिछडा राज्य कहा जाता था आज वह विकसित राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। पूर्ववती कांग्रेस के राज विकास कार्य ठप्प पडे़ थे। लेकिन प्रदेश की जनता ने 2023 में फिर से प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सौपी और आज आप देख रहे हैं कि विकास के कार्य साय साय हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के विकास के लिए कटिबध्द रहता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता उच्च पद आसीन हो सकता उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी मुझ जैसे कार्यकर्ता को पहले जिलाध्यक्ष व बाद में प्रदेश महामंत्री जैसे पद पर आसीन किया हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि धमतरी मेरी कर्मभूमि है इसके विकास के लिए हरदम प्रयास करता रहूंगा।
ज्ञात हो कि श्री रोहरा बागतराई में साहू समाज के टीन शेड व जनपद पंचायत मद से प्रस्तावित पानी टैंकर के लोकार्पण व प्राथमिक शाला भवन व प्रतीक्षालय और मुक्तात्मा के भूमिपूजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!