Uncategorized

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर अभियान चलाकर रात्रि में की गई संदिग्ध स्थलों की पेट्रोलिंग एवं की गई सघन चेकिंग,अनावश्यक घुमते पाये जाने पर होगी कार्यवाही

एसडीओपी.धमतरी के हमराह में थाना प्रभारी,पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पूरे सूनसान इलाकों में चलाया गया सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान

एसडीओपी.धमतरी के हमराह में थाना प्रभारी,पेट्रोलिंग पार्टी 

संवेदनशील क्षेत्रों के गलियों में भ्रमण अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु एवं देर रात बैठ कर अड्डे बाजी करने वालों कि खैर नहीं

धमतरी कल रात्रि में पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री प्रशांत ठाकुर* के निर्देश पर एसडीओपी.धमतरी के हमराह में टीम बनाकर शहर के संदिग्ध स्थलों मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा,मकई चौपाटी, जालमपुर,बिलाईमाता के पीछे सुनसान जगहों में घुमकर कर किया गया पेट्रोलिंग और सूनसान जगहों पर बैठे लड़कों को चेतावनी दिया गया।

शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के तारतम्य में आज धमतरी पुलिस द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग किया गया।पुलिस अधीक्षक य द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग करने, पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया।अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु, असामाजिक तत्वों को अब धमतरी पुलिस द्वारा पूछताछ की जायेगी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए।

 

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।उक्त कार्यवाही में एसडीओपी.धमतरी श्री के.के.वाजपेयी,थाना प्रभारी रूद्री, निरी.शरद ताम्रकार,क्यूआरटी.एवं रुद्री पेट्रोलिंग सहित पुलिस बल अभियान में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!