Uncategorized

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा मनाई गई विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत नेता विद्याचरण शुक्ला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गीताराम सिन्हा ने दिवंगत नेता विद्याचरण शुक्ला के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज सेवा मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे उनके बताये रास्ते मे चले यही सच्ची श्रंद्धाजलि होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु समूचे देश के कद्दावर व विलक्षण प्रतिभा के नेता थे। उनके नेतृव मे छत्तीसगढ़ की एक विशिष्ट पहचान बनी। प्रदेश व देश मे अनेक विकास कार्यों का उल्लेखनीय कार्य उनके द्वारा किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल के नेतृव क्षमता का लोहा सम्पूर्ण देश ने माना। उनका सेवभावी और सहयोग की भावना दूसरे नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, युवा कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, ब्लॉक युंका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, सभापति रोशन जांगड़े, महिला कांग्रेस नेत्री संध्या कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, ब्लाक महामंत्री पप्पू राजपूत, अर्जुन ध्रुव सहित कांगेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!