Uncategorized

आस्था व उल्लास से मनाया गया जलाराम बापा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

हवन पूर्णाहूति के बाद भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

धमतरी। श्री जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट द्वारा जलाराम बापा मंदिर का 22वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके चलते मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ जुटी। जहां वे मंदिर में स्थापित जलाराम बापा, भगवान गणेश एवं राम दरबार तथा राधाकृष्ण के मूर्तियों के दर्शन तथा पूजन लाभ लेकर मनवांछित फल की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर जलाराम बापा की विशेष पूजा के बाद हवन पूजन आरती उपरांत विशाल भंडारा हुआ। जहां सैकड़ों भक्तो ने प्रसादी ग्रहण किया। भक्त गौरव लोहाना एवं मुकेश रायचुरा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सुबह नियमित आरती हुई। दस बजे हवन एवं विशेष पूजन उपरांत छप्पन भोग बप्पा को अर्पण किया गया। राजभोग आरती के बाद महाप्रसादी वितरण हुआ।

शाम को श्री जलाराम सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही शाम को आम मनोरथ का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। प्रश्चात आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर गौरव लोहाना, राकेश, अरुण मिराणी, मुकेश रायचुरा, किशोर गांधी, मनूभाई गांधी, दीपेश गांधी, विशाल शाह, लक्खू भाई भानुशाली, जनक बेन लोहाना, वंदना बेन मिराणी, तृप्ति माणिक, मंजू बेन लोहाना, नीतू गांधी, प्रियंका शाह सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!