Uncategorized

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने घड़ी चौक में फहराया तिरंगा

संविधान की शपथ, लोकतंत्र का मान,हर दिल में बसता हिंदुस्तान है - रंजना साहू

धमतरी -: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने तिरंगा झंडा फहराया,भाजपा युवा मोर्चा द्वारा परंपरागत रूप से प्रत्येक स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर यहां कार्यक्रम किया जाता है इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं,उजत अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।एक भारत, एक संविधान,अनेकता में एकता की सबसे मजबूत डोर, 77 वर्षों की इस यात्रा में यही हमारी सबसे मजबूत नींव रही है।स्वतंत्रता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित हमारा संविधान राष्ट्र की मजबूती की आधारशिला है। उक्त अवसर पर बीथीका विश्वास, धनीराम सोनकर, प्रकाश शर्मा, विजय मोटवानी, जागेश्वरी साहू, रेशमा शेख, सुशीला तिवारी, राकेश चंदवानी, कैलाश सोनकर,गायत्री सोनी, सूरज शर्मा, विशाल रामराखियानी, श्री राम सोनी, आमना सोना ,वामन सिन्हा ,दौलत वाधवानी,गोल्डी बरडिया लक्ष्मण साहू ,वीरेंद्र साहू, लक्ष्मण गौतम ,देवेश अग्रवाल, छाबेंद्र सोनी, डाली सोनी,पन्ना थवाईत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!