Uncategorized

मोटिवेशनल स्पीकर व बिजनेस टाइकून डॉ. विवेक बिंद्रा 27 को कुरुद मे सिखाएंगे सफलता के गुर

अजय फाउंडेशन द्वारा अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में सजेगा बिजनेस कोच का मंच

कुरूद- कलीराम पब्लिक स्कूल के समीप स्थित अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में एशिया के नंबर 1 मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस टाइकून डॉ. विवेक बिंद्रा का आगमन 27 जनवरी को हो रहा है। पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के संरक्षण में अजय फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह महा सेमिनार कुरूद की धरा पर बौद्धिक जागरण और युवा सशक्तिकरण की अब तक की सबसे बड़ी पहल साबित होने जा रहा है। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन दो घंटों में अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम की विशालता और डॉ. विवेक बिंद्रा की ओजस्वी वाणी का संगम ऊर्जा का संचार करेगा। यह आयोजन केवल एक भाषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य यहां आने वाले हर व्यक्ति चाहे वह छात्र हो, व्यापारी हो या गृहिणी के जीवन में व्यावहारिक और सकारात्मक बदलाव लाना है। कुरूद जैसे शहर में इतने बड़े स्तर का कॉरपोरेट और मोटिवेशनल इवेंट होना विधायक अजय चंद्राकर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच के मानकों से रूबरू कराना चाहते हैं। 5 अप्रैल 1982 को जन्में डॉक्टर बिंद्रा ने मात्र 3 वर्ष की आयु में पिता को खो दिया। भगवद्गीता के ज्ञान को उन्होंने अपने जीवन का आधार बनाया और सन्यासी जीवन के अनुशासन को बिजनेस मैनेजमेंट में ढाला। आज वे बड़ा बिजनेस के संस्थापक हैं और उनके पास 20 मिलियन से अधिक का डिजिटल कम्युनिटी बेस है। इस आयोजन से स्थानीय व्यापारियों को अपने छोटे बिजनेस को ब्रांड बनाने की स्ट्रैटेजी मिलेगी। छात्रों को डॉ. बिंद्रा बताएंगे कि भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय लीडर कैसे बनें। भगवद्गीता के सूत्रों से तनाव प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!