Uncategorized

अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगडे का हुआ धमतरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस 60 साल सत्ता में रही परंतु अनुसूचित जनजाति विकास के लिए कोई काम नहीं किया,समाज को सिर्फ वोट बैंक का साधन मात्र माना गया-सनम जांगड़े

धमतरी- बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगडे का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय धमतरी में आगमन हुआ यहां सर्वप्रथम अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद भारत माता के छायाचित्र में माल्यार्पण दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा धमतरी जिले में काफी अच्छा काम कर रही है और आगे भी अच्छा काम करते रहेगी साथ ही निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने जांगड़े जी के धमतरी आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की अनुसूचित जाति मोर्चा भी पार्टी का जो भी कार्यक्रम आ रहा है उसकी पूरी निष्ठा के साथ तो कर ही रहे हैं और आगे भी सभी कार्यक्रम को अच्छे से सुनिश्चित करने निर्देशित किया उसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में सनम जांगड़े ने बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद वह लगभग 19 जिले में अपनी दौरा कर चुके हैं आज 20 वे जिले के रूप में धमतरी में उनका आना हुआ है उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए बताया कि कांग्रेस 60 साल सत्ता में रही परंतु अनुसूचित जनजाति विकास के लिए कोई काम नहीं किया अनुसूचित जनजाति समाज को सिर्फ वोट बैंक का साधन मात्र बनाया । छत्तीसगढ़ में प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस से अजीत जोगी बने वह गिरोधपुरी धाम के विकास के लिए सिर्फ घोषणा करते रह गए और अंत तक कुछ भी नहीं किया जैसे ही भाजपा के रमन सरकार बनी 60 करोड़ की लागत से सबसे ऊंचा मीनार के रूप में जैत खाम का निर्माण हुआ इतना ही नहीं अभी भी भंडार धाम के विकास के लिए विष्णु देव सरकार ने लगभग 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से ज्यादा से ज्यादा हमारे अनुसूचित जाति समाज को शौचालय निर्माण आवास निर्माण गरीब तबके के लोगों को फ्री में राशन उपलब्धता कराई गई है। उन्होंने जीएसटी छुट पर भी बताया कि वर्तमान मोदी सरकार ने जीएसटी में छूट लाकर देशवासियों को बहुत लाभ पहुंचाया हैं। आज समाज के लोग कृषि के क्षेत्र में जो भी यंत्र लेंगे उन्हें जीएसटी का छूट मिलेगा और ऐसे तमाम प्रकार के उत्पादन में भी छूट मिलेगा जिसका लाभ प्रत्येक वर्गों को मिलेगा। मंच में डीपेंद्र साहू, राकेश साहू जिला महामंत्री, उमेश साहू जिला मीडिया प्रभारी ,गायत्री सोनी, रितिका यादव उपस्थित थे। मंच संचालन पुरन धृतलहरे के द्वारा किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा से नूतन लहरें प्रकाश पाटले ,इतवारी गावस्कर दिनेश रामटेके,अर्जुन बघेल, लोमश, सोनभद्र जांगड़े ,योगेश टंडन ,भक्त मारकंडे भागूराम लहरे रीता, बंजारे आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!