मानसून सत्र में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने उठाए जनहित के मुद्दे, सरकार से मांगे जवाब

रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। सदन में उन्होंने प्रदेश के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विषयों पर तथ्यपूर्ण सवाल रखे और सरकार का ध्यान आम जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल अपने क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के हितों की आवाज उठाना है। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी और समयबद्ध समाधान की मांग करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की जिम्मेदारी है।
मानसून सत्र के दौरान उनके सवालों और सुझावों को सदन में गंभीरता से सुना गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजय चंद्राकर ने सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए जनहित के विषयों को मजबूती से उठाया। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी अपने विधायक की सक्रियता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का सकारात्मक समाधान होगा।
