Uncategorized

केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी में दी दबिश:घरों में छिपाकर चला रहे थे कच्ची महुआ शराब का कारोबार, 270 लीटर शराब समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 42,117 रुपये का शराब सहित मोबाइल जब्त, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने हेतु एसपी धमतरी द्वारा समस्त थाना चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का प्रभावी पालन करते हुए थाना केरेगांव की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा, यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी।
जहां तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते पाए गए। मौके से पुलिस ने 9 जार्किन (प्रत्येक 30 लीटर) में कुल 270 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 27,000 रूपये ) 3 मोबाइल फोन कीमत 14,500 रुपये,नगद बिक्री रकम 617 रुपये, कुल 42,117 रुपये का माल जप्त किया।गिरफ्तारी के पश्चात थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपियो मे लिलेश सिन्हा पिता स्व. सुमरन
उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, धनेश्वर सिन्हा पिता स्व. सुमरन 27 वर्ष, निवासी सलोनी, तरुण सिन्हा पिता विशाल
40 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!