Uncategorized
खेत गए बुजुर्ग की बिच्छू काटने से मौत

धमतरी।भखारा में रहने वाले बुजुर्ग किसान की बिच्छू काटने से मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता
परदेशी राम साहू कभी कभार खेत जाते थे। 16 जुलाई को अपने खेत में कृषि कार्य के लिये गए हुए थे। मेड़ में लगे पेड़ से टिककर खड़े हुए थे तभी दोपहर 3 बजे उनके हाथ को जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी डीसीएच रेफर किया गया, 17 जुलाई की रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

