Uncategorized

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं साथ सुनी मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री जी के प्रेरक संबोधन ने सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित में छोटे-छोटे प्रयासों की महत्ता को स्पष्ट किया – रंजना साहू

कांग्रेस को जड़ से खत्म करने के प्रण के साथ महिलाओं ने रंजना साहू के साथ ली नारी शक्ति वंदन शपथ

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के बूथ क्रमांक 203 में मन की बात के प्रभारी ललित माणेक के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। श्रीमति साहू ने कहा प्रधानमंत्री ने देश में हो रही जनगणना में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही देश – विदेश में विभिन्न नवाचारों को देशवासियों से साझा किया। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को सुनना सदैव ही प्रेरणादायी होता है। उनके ओजस्वी विचारों से मन में जनसेवा का भाव और प्रगाढ़ होता है। मोदी सरकार में भारत में विगत ११ वर्षों से लगभग हर क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। चाहे वह तमिलनाडु में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की क्रिटिकलिटी हासिल करना हो या दुनिया में सबसे बड़ी जनगणना को डिजिटल माध्यम से क्रियान्वयन हो। ऐसे कई अभूतपूर्व कदम विकसित भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन ने सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित में छोटे-छोटे प्रयासों की महत्ता को स्पष्ट किया। ​प्रधानमंत्री के विचार सदैव हमें राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प की सिद्धि के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस संस्करण में भी उन्होंने देश की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों से अवगत कराते हुए हम सभी का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती रंजना साहू ने महिलाओं को नारी वंदन शपथ दिलाई जिसमें महिलाओं ने पहले प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया जिन्होंने देश की महिलाओं के लिए विधेयक लाया था और वहीं कांग्रेस के कुकृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रण लिया की कांग्रेस को देश की महिलाएँ कभी माफ नहीं करेंगी और उनके महिला विरोधी सोच को जनता के सामने ले जाएंगी और कांग्रेस को जड़ से खत्म करने का प्रण लिया। इस दौरान ललिल माणिक, सांसद प्रतिनिधि आत्मानंद स्कूल बठेना नीरज नाहर , बुथ अध्यक्ष सुमीत त्रिवेदी, सचिव अभिषेक अंबानी , बी एल ओ लोचन साह , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भूपेश भाई शाह ,हरि भाई कटारिया , कांति भाई माणेक कमलेश भाई सोनी ‘ दिपक भाई पोपट श्रीमती राजुला शाह ,श्रीमती नीता पटेल ,श्रीमती लीला पटेल , श्रीमती नीमा दामा श्रीमती तृप्ति माणेक, श्रीमति गीता मोदी ने अपनी उपस्थिति दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!