Uncategorized

25 को मनाई जाएगी बलिदानी गुरु बालकदास जी की जयंती, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि


धमतरी। समाज के महान संत और बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र बलिदानी गुरु बालकदास जी की जयंती 25 सितंबर को धूमधाम और श्रद्धा से मनाई जाएगी। इस अवसर पर युवा सतनामी समाज की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिनके द्वारा गुरु घासीदास बाबा के संदेश को पंथी नृत्य के माध्यम से जन जन पहुंचाने वाले सैकड़ों पंथी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सतनामी समाज युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने कहा बलिदानी गुरु बालकदास जी ने समाज की जागृति और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी जयंती समाज के लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि प्रेरणा का पर्व है। गुरु खुशवंत साहेब जी का आना हम सभी के लिए गौरव की बात है। निश्चित ही उनकी वाणी से युवाओं को दिशा और समाज को नई ऊर्जा मिलेगी। जयंती महोत्सव में जिले और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन और युवा शामिल होंगे। आयोजन समिति ने से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। इस दौरान कोमल संभाकर,विनोद डिंडोलकर, मुकेश बघेल, मनोज खरे, अवेद्र देशलहरे, कुंदन टंडन, किरण जोशी, मिहाल सतनामी, भूपेंद्र भारती, देव कुर्रे, योगेश मार्कण्डेय, प्रेम सागर खरे, कोमल डहरे, राहुल देशलहरे, मनीष टंडन आर्यन बघेल सुनील नागवंशी, गजेंद्र जांगड़े, रूपेश बघेल, रिकेश कौशिक,लच्छेदर कुर्रे, तामेश बंजारे, अजय डहरिया, नवीन मार्कण्डेय, ताकेश बघेल, दिनदयाल जांगड़े आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!