Uncategorized

सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 मोटरसाइकिलों में परिवहन की जा रही 373 पौवा अवैध शराब की जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल सहित कुल 1,33,600 रूपये का मशरूका बरामद

 

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ एवं अवैध शराब की बिक्री, परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं 02 मोटरसाइकिलें जप्त की गई हैं।थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में कुछ व्यक्ति बोरी में अवैध शराब भरकर हटकेशर शराब भट्ठी की ओर से रत्नाबांधा की तरफ परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रत्नाबांधा-हटकेशर शराब भट्ठी रोड के पास घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान भानुप्रताप ध्रुव के कब्जे से 100 नग देशी प्लेन एवं 85 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.84 बल्क लीटर, कीमत 16,500 रूपये तथा हेमन्त ग्वाल के कब्जे से 85 नग देशी प्लेन एवं 103 नग देशी मसाला शराब, कुल 33.30 बल्क लीटर, कीमत 17,100 रूपये बरामद हुई।
शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्रत्येक की अनुमानित कीमत 50,000 रूपये सहित कुल 1,33,600 रूपये का मशरूका जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों मे महेश लछवानी, पिता बसंत लछवानी, 35 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी, हाल धरम नगर कॉलोनी अर्जुनी,भानुप्रताप ध्रुव, पिता सीताराम ध्रुव, 20 वर्ष, निवासी सांकरा वार्ड क्रमांक 0m4, थाना अर्जुनी,मनीष जोशी, पिता स्व. द्वारिका दास जोशी, 48 वर्ष, निवासी लालबगीचा, हनुमान मंदिर के पास, धमतरी,हेमन्त ग्वाल, पिता मणी ग्वाल, 34 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, खम्भनबाड़ी, धमतरी शामिल है.
चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्र.205/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!