Uncategorized

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी कमिश्निंग कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कमिश्निंग कार्य से जुड़े अधिकारी पूरी सजगता और सतर्कता से करें कार्य- जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी

धमतरी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत् लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के विधानसभा धमतरी और कुरूद तथा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिए निर्वाचन के दायित्व से जुड़ें ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की कमिश्निंग संबंधी अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने कहा कि कमिश्निंग का कार्य मतदान से पहले का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इस कार्य को करने के लिए पूरी तरह सजग और सर्तक रहना जरूरी है। कमिश्निंग के बाद मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जाता है, वरन इसे सील भी किया जाता है, ताकि किसी प्रकार की छेड़छाड़ की आशंका न रहे। इसी कार्य से यह तय होगा कि मतदान दलों को किसी प्रकार की दिक्कत होगी अथवा नहीं। प्रशिक्षण में एसडीएम कुरूद श्री डी.डी.मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रीति दुर्गम, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री रोशन देव, सहायक संचालक शिक्षा श्री लीलाधर चौधरी, मास्टर ट्रेनर्स सहित निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कमिश्निंग का परिचय देते हुए इसका महत्व बताया गया। इसके साथ ही कमिश्निंग के पूर्व की जाने वाली तैयारी, आवश्यक सामग्री, व्हीव्हीपीएट, बीयू संचालन, पिंक स्लीप, एड्रेस टेग, प्रारूप, सावधानियां के अलावा सीयू कमिश्निंग, मॉकपोल और मॉक पोल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण उपरांत जिला पंचायत में निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को व्हीव्हीपीएटी, सी,यू, बीयू का प्रयोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं का समाधान भी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!