Uncategorized

समय पर वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी में रोष,महापौर ने कर दिया है निगम की हालत गंभीर, हर महीने तरसना पड़ा रहा वेतन के लिए -नरेंद्र रोहरा*

महापौर कब देंगे निगम के कर्मचारियों का वेतन

 

धमतरी.धमतरी नगर निगम की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे इतनी खराब हो रही की अब अपने ही कर्मचारियों का वेतन देने के लाले पड़ रहे, जिसकी वजह से निगम कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पिछले 2 माह का वेतन निमित्त एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को भुक्तान नही किया गया है।नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील भावना रखते हुए निगम के आलाकमान महापौर विजय देवांगन,आयुक्त विनय कुमार कुमार से मांग की है कि कर्मचारियों का दर्द समझे और शासन से कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु राशि की मांग करें या अन्य किसी मद से कर्मचारियों को वेतन दे।

नरेंद्र रोहारा ने बताया कि नगर पालिक निगम धमतरी के नियमित एवम प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले दो माह का वेतन नहीं मिला है। उन्हें मई जून महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। जिसके वजह से उनकी आर्थिक एवं परिवारिक स्थिति खराब है।
निगम अपने नियमित और ठेका किसी भी कर्मचारी का समय पर वेतन नहीं दे पा रही है।
हर महीने ऐसा होने से निगम कर्मचारियों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। किसी को बच्चों को एडमिशन करवाना है तो किसी को बुजुर्गों की दवा खरीदने है घर का राशन लेना है,किसी भी कार्य के लिए पैसे नहीं है। समय पर भुगतान करने की मांग पार्षद गणपार्षदगणों पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, पार्षद धनीराम सोनकर, बिशननिषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा,रितेश नेताम, शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!