Uncategorized
डायवर्सन के लिए पैसे की डिमांड:10 हजार घूस लेते कुरुद एसडीएम कार्यालय के बाबू को एसीबी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

आज धमतरी जिले के कुरुद अनुविभाग मे एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा पड़ा है. जहां एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. जिससे शासकीय महाकमे मे हड़कंप है.
मिली जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता ने एसीबी मे शिकायत की थी कि अनुविभागीय अधिकारी कुरुद कार्यालय मे पदस्थ एक सहायक ग्रेड -3 ने जमीन डायवर्सन के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी है. शिकायत के बाद पर एसीबी की टीम ने योजना बद्ध तरीके से आज शिकायत कर्ता को 10 हजार नगद देकर कार्यालय भेजा और जैसे ही कर्मचारी ने शिकायत कर्ता से पैसे लिए दबिश देकर कर्मचारी को घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा.समाचार लिखें जाने तक एसीबी की कार्यवाही जारी थी. उक्त कार्यवाही से एक बार फिर जिले मे भर्ष्ट शासकीय तंत्र की पोल खुल गई है.