आछोटा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपना जन्मदिवस बेहद सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर दिनभर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मुलाकात की। गंगरेल मंडल के ग्राम आछोटा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर जनपद सदस्य कैलाश देवांगन, सरपंच पति गेंदलाल धीवर, ग्राम समिति अध्यक्ष खिलेश सेन, सचिव योगेश्वर देवांगन, श्रीमती भारती देवांगन, उपाध्यक्ष महेश ध्रुव, वीरेंद्र यादव, राम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम आछोटा के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रकाश बैस के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
