कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर साहू समाज की भव्य बाइक रैली, गूंजे जय कर्मा माता के जयकारे

धमतरी। कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला साहू संघ धमतरी के तत्वावधान में शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में समाज के महिला, पुरुष और युवाओं की भागीदारी से निकली इस रैली ने पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना दिया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया, वहीं कई स्थानों पर शरबत, पेयजल और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।
रैली की शुरुआत शाम करीब 3 बजे एकलव्य खेल मैदान से हुई, जहां समाज के सभी सदस्य एकत्रित हुए। इसके बाद विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया गया और जयकारों के साथ रैली शहर भ्रमण पर निकली। बाइक रैली विंध्यवासिनी मंदिर से रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार, चमेली चौक, मठ मंदिर चौक, गोल बाजार, बालक चौक, घड़ी चौक होते हुए बस्तर रोड, रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक, रुद्री रोड और लक्ष्मी निवास चौक से होते हुए गोकुलपुर स्थित मां कर्मा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के दौरान समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सभी ने भगवा और सिंदूरी रंग के वस्त्र धारण किए थे, माथे पर तिलक लगाया हुआ था तथा गेरुआ पगड़ी बांधकर हाथों में ध्वज लेकर जय कर्मा माता के जयकारे लगा रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और प्रसादी व मिठाइयों का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेश राम साहू, जिलाध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध महासंघ लेखराम साहू, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, रामदयाल साहू, चितरंजन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद श्रीमती गीतेश्वरी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मनीषा साहू, श्यामा साहू, राजेंद्र साहू, श्रीमती निर्मला साहू, सुभाष साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, उपाध्यक्ष लीलाराम साहू, लकेश्वर साहू, गोपाल साहू, रामगोपाल साहू, सुभद्रा साहू, महासचिव विजय कुमार साहू, हरिशंकर साहू, कोषाध्यक्ष संतराम साहू, सचिव हिरेंद्र साहू, कमलेशकांत साहू, अंकेक्षक डीहु राम,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सीमांत साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, धमतरी तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष चिरौंजी साहू, भखारा तहसील अध्यक्ष कामता साहू, नगरी तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू तथा कुरूद तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न ब्लॉक, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य बाइक रैली और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे समाज में एकता और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।